चित्तौड़गढ़। बालाजी भक्त मंडल श्री सत्यनारायण भगवान की कथा और भजन संध्या आयोजन से जुड़े लाभचन्द, रजक, गोपाल जयसवाल ने बताया कि आज शनिवार को चन्देरिया मेन रोड़ पर बिड़ला फाटक के पास संगीतमय कथा एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।
कथा वाचक जगदीश वैष्णव गांधीनगर ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं आतंक के नाश व जनकल्याण के लिये बैशाख के पुण्य माह में कथा का आयोजन हो रहा है जिसमें मनीष वैष्णव द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान सत्यदेव भगवान और बालाजी महाराज का दरबार सजाया जायेगा। रात्री में आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण होगा।