BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 4:13 pm
BIG NEWS : झारखंड में होने वाली शिवपुराण कथा निरस्त, पंडित मिश्रा बोले- प्रशासन की गाइडलाइन का किया पालन, सैनिकों के लिए शिवजी को चढ़ाएं एक लोटा जल, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए झारखंड में होने वाली शिव पुराण कथा को रद्द कर दिया है। यह कथा बाबा चरैया नाथ धाम, ग्राम मुर्मू में 13 से 17 मई 2025 को दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होने वाली थी। झारखंड के राँची-गुमला फोरलेन पर होना था आयोजन।


पंडित मिश्रा ने प्रशासन की गाइडलाइन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने सभी लोगों से देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी से भारत माता की जय का उद्घोष करने का आह्वान किया है।


क्या कहा प्रदीप मिश्रा ने
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने वर्तमान हालातों को देखते हुए झारखंड में होने जा रही श्री शिव पुराण कथा को निरस्त कर दिया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कथा को निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव जी को एक लोटा जल अवश्य चढ़ाएं और भारत माता की जय का उद्घोष करते रहें।


यह कथा 13 से 17 मई 2025 समयः-दोपहर 1से 4 बजे तक बाबा चरैया नाथ धाम ग्राम-मुर्मू, राँची- गुमला फोरलेन गुमला, झारखण्ड में होने वाली थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE