नीमच। शहर के उपनगर बघाना स्थित दादीधाम श्री रानी सती दादी मंदिर पर आज एक भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है। श्री रानी सती दादी मंदिर ट्रस्ट बघाना नीमच के तत्वावधान में आयोजित मंगल पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। आयोजन का मुख्य आकर्षण हैं मंगल पाठ और नृत्य नाटिका।
कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका एवं दादी भक्त देविका बाजोरिया द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों और संगीतमय मंगल पाठ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।नृत्य नाटिका के माध्यम से दादी की दिव्यता और भक्तों के प्रति उनकी कृपा का प्रभावशाली चित्रण किया गया है। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया है।अलौकिक श्रृंगार में सजा दादी का भव्य दरबार भक्तों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।कार्यक्रम में अखंड ज्योत की स्थापना के साथ-साथ छप्पन भोग का भव्य आयोजन भी किया गया है।इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा दादी धाम परिसर भक्ति से सराबोर हो गया। धानुका परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल से जयपुर, उदयपुर, कुंभलगढ़ और आगरा फोर्ट की तर्ज पर नीमच दादी धाम बघाना में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जा रहा है। यह लाइट एंड साउंड शो सप्ताह में रविवार, मंगलवार और शनिवार को आरती के बाद शाम को 7.30 बजे शुरू होगा जो 13 मिनट चलेगा।