BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 6:33 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस और ज्वैलर्स के साथ हुई ये बड़ी घटना, जब एक्शन में आई खाकी तो हत्थे चढ़े दो ओर आरोपी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भैंसरोड़गढ़ थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को रावतभाटा निवासी ज्वेलर्स के साथ हुई सोने चादी के गहने व पाच लाख रूपये एव मोबाईल फोन लुट के मामले में भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस ने घटना के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 17 अप्रैल को रावतभाटा निवासी परेश सोनी पुत्र हरिदास सोनी उसकी सिगोली स्थित भावना ज्वैलर्स की दुकान से मोटर साईकिल पर अपने घर रावतभाटा जा रहा था, कि श्रीपुरा से आगे व पीर दरगाह से पहले उसकी मोटरसाईकिल को चार अज्ञात बदमाशों द्वारा रोड पर धक्का मारकर गिरा दिया तथा उसके साथ मारपीट व लुटपाट कर सोने चादी के गहने व पांच लाख रूपये नगद एव मोबाईल फोन को लुटकर लेकर चले जाने के मामले मे लूट का प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण की गभ्भीरता को देखते हुये उक्त लूट की घटना का खुलासा कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने व प्रार्थी परेश सोनी के लूट कर ले गये सोने चादी के जेवरात व पांच लाख रूपये बरामद करने के लिये एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद मीना के मार्गदर्शन मे थानाधिकारी भैसरोडगढ लक्ष्मीचन्द वर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भैंसरोड़गढ़ के एएसआई कमलेश कुमार, कानि. धर्मेन्द्र सिंह, दीपक कुमार न 1488, साईबर सैल के हैड कानि.राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश एवं थाना बेगू से कानि. ललित सिंह, विजय की टीम का गठन किया।

जिन्होंने लगातार प्रयास कर साईबर सैल की टीम की तकनिकी सहायता के आधार पर प्रकरण का खुलासा किया जाकर पूर्व में तीन आरोपियों बेगूं थाने के मण्डावरी निवासी दिलीप कन्जर पुत्र शम्भु लाल कन्जर को बापर्दा, बेगूं थाने के ही निवासी राजू मेवाडा पुत्र मनोहर लाल मेवाडा कलाल व एमपी के नीमच जिले के धनगाव थाना सिगोली निवासी बबलु चौधरी पुत्र बन्शीलाल मेवाडा कलाल को गिरफतार किया था।

मामले में अन्य वांछित आरोपी बेगूं थाने के मंडावरी निवासी  सोनू कन्जर पुत्र दशरथ कन्जर व बोबी देवल पुत्र हसराज उर्फ हसिया कन्जर को बापर्दा गिरफतार कर न्यायालय रावतभाटा में पेश किया जो पुलिस अभिरक्षा में चल रहे। आरोपियों से लूट के माल व नगद राशि की बरामदगी के प्रयास जारी होकर शेष वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्‌तार आरोपियों से पूछताछ कर अनुसन्धान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE