नीमच। शहर के उप नगर बघाना में आज ईक़रा एकैडमी इंग्लिश स्कूल पर सामान्य और शुगर तथा ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर सैफी क्लिनिक और इकरा अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में रोगियों ने उपस्थित होकर अपने रोगों की जांच कराकर परामर्श प्राप्त कर शिविर का लाभ लिया। शिविर में डॉक्टर आबिद मंसूरी ने रोगियों की जांच की। शिविर स्वर्गीय फकीर मोहम्मद और स्वर्गीय तमीज़न बी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। सैफी क्लीनिक के हातिम इज्ज़ी ने बताया कि शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई है और रक्त जांच रियायती दरों पर की जा रही है।