मंदसौर। मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ बारिश करा रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर, मंडला समेत कई जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम आज रविवार को भी बना हुआ है। मालवा के मंदसौर में आज दोपहर को झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से नागरिकों को तेज गर्मी व उमस से निजात मिली। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।