नीमच। नीमच जिले से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का स्वागत नीमच रेलवे स्टेशन से रवाना होने पर किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में हज यात्रियों को हज मुबारक व शुभकामनाएं दी और उनके सुरक्षित एवं सुखद हज यात्रा की कामना की गई।
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने हज यात्रा पर जाने वाले रामपुरा निवासी एडवोकेट रईस पठान का स्वागत सम्मानित करते हुए कहा गया कि यह यात्रा उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण अध्याय होगी और अल्लाह की इबादत से उन्हें सुकुन एवं संतुष्टि प्रदान करेगी। हज पर जाने वाले रईस पठान दम्पत्ति ने अपने अनुभव और भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि अल्लाह के हुक्म से हज यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अल्लाह की इबादत करने के लिए उत्साहित हैं। इस्तकबाल किये जाने पर सभी का शुक्रिया अदा किया।
नीमच रामपुरा स्वागत समारोह में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान,रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गरासिया राजु,रामपुरा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुबारीक मसुरी,हसन अली सय्यद,अब्दुल करीम खान गुड्डू,सादीक बेग,रफीक डागरिया,अब्दुल हमीद शाह,सय्यद जाकिर अली,रईस बाबर,मोहम्मद साकिर पठान,सय्यद शेरु अली,इब्राहीम काजी,अलाउद्दीन पठान,एडवोकेट अनवर खान,हांजी इस्माइल खान,फिरोज गोरी,नईम बेग,जाहिद पठान,असरफ पठान,सय्यद वसीम अली,सद्दाम खान आदि बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजन ने हज यात्रियों को सुरक्षित और सुखद इबादत के लिए हज मुबारक व शुभकामनाएं दीं।