चीताखेड़ा। युवा प्रेस क्लब जिला नीमच एवं मंदसौर यूनिट की संयुक्त बैठक 10 मई शनिवार को युवा प्रेस क्लब संयोजक अभय भारद्वाज द्वारा जाजूसागर हरकियाखाल डेम स्थित उद्यान में रखी गई, जहां अतिथि वन परिक्षेत्र अधिकारी जाटव सहित वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र गौड़ की उपस्थिति में जिला नीमच अध्यक्ष की कमान ललित नागदा तथा मंदसौर अध्यक्ष नरेंद्र सूर्यवंशी को सौंपी गई तथा साथ ही दोनों अध्यक्ष को जल्द से जल्द अपनी अपनी कार्यकारिणी विस्तार हेतु दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप अगरबत्ती प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण और पक्षी विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी जाटव द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सहित वन्य जीवों प्रकार व उनकी सुरक्षा संबंधित मार्गदर्शन प्रेषित किए, वहीं वरिष्ठ पत्रकार गौड़ ने भी आज की बदलती पत्रकारिता के संबंध में अपने विचार प्रकट किए। उक्त मौके पर पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे भी वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दोनों जिलों के पत्रकार साथीजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अथितियों एवं पत्रकारसाथियों ने स्नेहभोज किया। कार्यक्रम का संचालन भारद्वाज तथा आभार व्यक्त जिला नीमच युवा प्रेस क्लब नवोदित अध्यक्ष ललित नागदा ने किया।