नीमच। पिपलोन के युवा समाजसेवी दिनेश नंदू भैया के आकस्मिक निधन पर पिपलोंन सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। नंदू भैया समाज सेवा के क्षेत्र के साथ-साथ युवा उद्यमी थे। आप पंडित हरिशंकर के पुत्र तथा रामदयाल, छोटू लाल, विष्णु लाल के भतीजे एवं दीपक के पूज्य पिताजी थे। आप समाजसेवी तथा पूर्व मंडी अध्यक्ष राजू निरंजन तिवारी के सालेजी थे। जिनकी शव यात्रा आज दोपहर 12.00 बजे उनके निजी निवास स्थान से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी।
