पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोगरपुरा के मध्य से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाईन के टूटे तारों की चपेट में आने से छत पर खेल रही एक 10 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा बालिका कल्पना पिता रामचंद्र मेघवाल उम्र 10 वर्ष का उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गर्मी की छुट्टी में बालिका मामाजी के यहां गोगरपुरा आई थी। पूर्व में भी ग्रामीणों ने विद्युत मंडल में कई बार दस संबंध में शिकायतें दर्ज करवाई, लेकिन आज तक किसी भी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली। आज की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।