कंजार्डा। भगवान श्री चारभुजा नाथ की नगरी में विश्व कल्याण एवं शांति के लिए प्रतिवर्ष पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस पंच कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। महायज्ञ महोत्सव में आज भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। आज भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन संध्या है। मंदिर समिति के पंचों ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भजन संध्या का लाभ लें।