चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान के तत्वाधान में अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
अपनी मांगो के समर्थन में अधिवक्ता पुराने कोर्ट भवन से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे जहाँ एडीएम विनोद मल्होत्रा को अपनी मांगो के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रुप से जिला न्यायाधीश संवर्ग भर्ती परीक्षा, भ्रष्टाचार, वकीलों के लिए प्रोटक्शन एक्ट आदि समस्याओं के निराकरण की मांग रखी गई।
इस दौरान जिला अभिभाषक संस्थान के सचिव नरेंद्र योगी, पुस्तकालय प्रभारी संदीप सेठिया, मालमसिंह पंवार, कालुलाल सुथार, रघुनंदन दाधीच, कर्मराज प्रजापत, गिरिश दिक्षित, अरविंद भट्ट, मुकेश टेलर, पकंज चौधरी, रविंद्र सुखवाल, दिनेश खटीक, रतनलाल जोशी, रमेशचंद्र टेलर, दीपक व्यास, गोपाल सालवी, प्रभुलाल गुर्जर, दिनेश खोईवाल, दीपक राजोरा, राजेंद्र कुमार सुखवाल, सुनील कुमार श्रीमाली, शशीकांत, हरिश माली आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।