जावद। आबरुए अहले सुन्नत गुले गुलज़ारे कादरियत शैखे आज़म मेवाड़ पीर ए तरीकत रहबर ए राहे शरीयत हजरत अल्लामा मौलाना अल्हाज सैयद मोहम्मद आकिल अख्तरुल क़ादरी साहब रहमतुल्लाह अलैय का तीसरा उर्स हुसैनी मस्जिद आस्ताना ए कादरिया औलिया ख़ानक़ाह ए क़ादरीया जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश मे मनाया जाएगा।
उर्स कमेटी के अध्यक्ष शाकिर हुसैन अंसारी ने बताया की 19 मई और 20 मई को तीसरा उर्स मनाया जाएगा जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 19 मई को कपासन से आलम शरीफ का जलसा निकाला जाएगा जो कपासन, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा होते हुए जावद पहुंचेगा,19 मई शाम 5 बजे बाद नमाज असर अलम शरीफ आस्ताना ए कादरिया पर पेश किया। 19 मई रात्रि को महफ़िल ए मिलाद का आयोजन किया जाएगा। ग़ुस्ल शरीफ की रस्म रात 3.30 बजे अदा करवाई जाएगी।20 मई सुबह 9 बजे हुसैनी मस्जिद नीमच दरवाजा मे कुरआन ख़्वानी होगी।कुल की फातिहा का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा जिसमे मुल्क मे अमन चौन शांति की दुआ की जाएगी। उसके बाद लंगर तकसीम किया जाएगा उर्स ए क़ादरी मे मध्यप्रदेश राजस्थान के मुरीद शिरकत करेंगे।