BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 11:59 am
BIG NEWS : एमपी मे भीषण सड़क हादसा, कार मे सवार परिवार जा रहा था उज्जैन रास्ते में ऑयशर ट्रक टक्कर तो मची चीख पुखार, एक की मौत, 9 घायल, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। एमपी के शाजापुर में दर्दनाक हादसा, ऑयशर ट्रक और दो कारों में टक्कर, 9 लोग घायल, 1 महिला की मौत। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊकावता पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा। एक कार सवार परिवार यूपी के जालौन से उज्जैन जा रहा था, जब उन्होंने सड़क पर एक कार हादसे को देखकर मदद के लिए अपनी गाड़ी रोकी, उसी समय तेज रफ्तार ऑयशर ट्रक उनकी कार पर आकर पलट गया।


हादसे में कार सवार 6 लोग दब गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कारों में सवार कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही सुनेरा थाना और ऊकावता पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सारंगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। शाजापुर जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में कार चालक अजय निवासी ग्वालियर को इंदौर रेफर किया गया। घायलों के नाम निशा पति कुलदीप उम्र 29 वर्ष निवासी उज्जैन, राम लखन पिता दीनदयाल उम्र 58 वर्ष निवासी उज्जैन, कनिष्क पिता कुलदीप आर यू 6 वर्ष विजय नगर इंदौर और कुलदीप पिता अशोक आयु 35 वर्ष निवासी विजयनगर इंदौर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE