नीमच। शहर में पत्रकारिता के गुरू देवर्षी नारद जयंती महोत्सव पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। देवर्षि नारद लोक चिंतन में सूचना संचार के प्रथम प्रणेता विषय पर परिचर्चा होगी। इस परिचर्चा में उपस्थितों को डॉ. पंडित मिथलेश नागर (राष्ट्रीय संत), मुस्तफ़ा हुसैन वरिष्ठ पत्रकार, जितेंद्र पुरोहित वरिष्ठ पत्रकार देवास, डॉ. संजय जोशी वरिष्ठ प्रोफेसर नीमच का सान्निध्य रहेगा। कार्यकम रविवार 18 मई को दोपहर 1 बजे बाद स्वर्णकार समाज भवन में होगा। सभी पत्रकार साथी सादर आंमत्रित है।