सरवानिया महाराज। शहर के वार्ड नंबर 15 बस स्टैंड निवासी सुनील पाल सतोगिया का आज प्रातः 9 बजे इंदौर अस्पताल में निधन हो गया। सुनील पाल स्वर्गीय मोहनलाल जी के सुपौत्र व पाल चाय वाले के पुत्र एवं लोकेश, विकाश, घनश्याम के छोटा भाई व चेतन हरीश, विक्रम, उमेश के बड़े भाई व प्रणव पाल के पिताजी थे। जिनका आज शनिवार को प्रातः 9ः00 बजे निधन हो गया। श्री सुनील पाल हसमुख व मिलनसार व्यक्ति थे। जिनकी अंतिम शवयात्रा आज दिनांक 17.05.2025 शनिवार को सायं 5 बजे निजी निवास से निकलकर मिडिल स्कूल के पास स्थित प्राचीन मुक्तिधाम पहुंचेगी।
यह जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।