रामपुरा। नगर के जामसागर तालाब जो की छोटा तालाब के नाम से भी जाना जाता है वहां पर दोपहर बाद लोगों की भीड़ जमा थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इब्राहिम पिता मुबारिक उर्फ बाबू राव निवासी मोहल्ला हवेली सात उम्र लगभग 09 वर्ष शनिवार दोपहर तालाब में पानी से भरे गड्डे में गिर गया। जब इसकी सूचना नगर में फैली तो वहां लोगो की भीड़ एकत्रित होने लगी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इब्राहिम को बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इब्राहिम के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।