BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 8:04 pm
KHABAR : नीमच में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सर्वसमाज के हजारों लोगों ने पूरे जोश के साथ की शिरकत, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आज शनिवार को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नीमच जिला मुख्यालय के अतिरिक्त जावद व मनासा विकासखंड में भी बड़े स्तर पर तिरंगा रैली निकाली गई। नीमच में यह यात्रा 17 मई को दशहरा मैदान से शुरू हुई जो देश भक्ति के गीतों के प्रमुख मार्गों से होती हुई फोर जीरो चौराहा पहुंची। 
आपकों बता दें कि आज शनिवार को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में नीमच में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा की शुरूआत दशहरा मैदान से हुई। दशहरा मैदान के समीप ज्ञान मंदिर से शुरू हुुई तिरंगा यात्रा तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग, घंटा घर, नया बाजार, बारादरी, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, कमल चौक होते हुए फोर जीरो चौराहा पहुंची। नीमच शहर में निकली तिरंगा यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों सहित सर्वसमाज ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल मातृ शक्तियों में भी गजब का जोश दिखाई दिया। हर वर्ग के लोग हाथों में तिरंगा थामे हुए शामिल हुए। इसके अलावा यात्रा में बड़े आकार का चुनर रूपी तिरंगा भी निकला जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपाईयों सहित बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE