चित्तौड़गढ़। सैथी स्थित श्री काली कल्याण धाम में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज भजन संध्या से होगा। जानकारी देते हुए श्री काली कल्याण धाम के गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि 19 से 25 मई तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन में गणपति स्थापना, भागवत पूराण शोभायात्रा, भागवत कथा आयोजन, भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ तथा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन की सफलता के लिए आयोजन की पूर्व संध्या पर रविवार 18 मई को चित्तौड़ नरेश दरबार सेवा एवं भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा इस आयोजन में रतलाम के जीतू धोरा, सुरेश जोशी, भावेश कुमावत एवं साथियों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।
भागवत कथा का वाचन मुंगाना धाम आश्रम के महंत अनुज दास महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांदीपति नवीन त्रिवेदी, सुरेश जोशी, अंशुल गदिया, अंकित त्रिवेदी, कर्तव्य मेहता आदि कार्यकर्ताओं ने इस भव्य समारोह का लाभ लेने का निवेदन किया है।
वहीं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है पूरे मंदिर तथा कथा प्रांगण को आकर्षक सजाया गया है तथा आकर्षक विद्युत साज की गई है।