BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 3:43 pm
KHABAR : भगवान श्री चारभुजा पंचकुंडीय महायज्ञ महोत्सव का हुआ समापन,  वैदिक मंत्रों के साथ विधिविधान से यज्ञ में दी आहुतियां, विधायक मारु ने देश ओर श्रेत्र की खुशहाली की कामना, पढे़ मंहेद्र भटनागर की खबर 

Share On:-

कंजार्डा। भगवान श्री चारभुजा पंचकुंडीय महायज्ञ महोत्सव का समापन 3 बजे के लगभग हुआ। इस महोत्सव का श्रीगणेश भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रतिदिन यज्ञ शाला में वैदिक मंत्रों के साथ विधिविधान से यज्ञ में आहुतियां दी गई। पंच कुंडिय महायज्ञ महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरा धर्ममय माहौल बना हुआ था। भगवान का मंदिर भी आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया। महोत्व में गायक  गोकुल शर्मा की भजन संध्या का आयोजन रखा गया। भजनों पर भक्त देर रात तक भक्त झूमते रहे। महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्ण आहुति में आस पास के गांव सहित दूर दूर से भक्त भगवान के दर्शन लाभ लेने पहुंचे। पुलिस विभाग भी पांचों दिन पूर्ण रूप से मुस्तैद रहा कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दान दाताओं ने भी दान दिया। भगवान के महोत्सव समाप्ति के दिन लगभग 8 हजार के करीब भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की है। महाप्रसादी में पंगत की व्यवस्था की गई जिसमें युवा बुजुर्ग महिला पुरुष का विशेष योगदान रहा इसी योगदान के कारण कार्यक्रम सफल रहा। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग कर्ताओं का मंदिर समिति के पंचों ने आभार व्यक्त किया। यज्ञ की पूर्णाहुति में विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर भगवान श्री चारभुजा से देश ओर श्रेत्र की खुशहाली की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE