नीमच। शहर में आज वक्फ बोर्ड कमेटी द्वारा वॉइस ऑफ एमपी के रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह जामा मस्जिद के ऊपर स्थित वक्फ बोर्ड ऑफिस में आयोजित हुआ।अब्दुल अली ईरानी, वॉइस ऑफ़ एमपी के चीफ रिपोर्टर हैं,वे हाल ही में मक्का-मदीना की उमराह यात्रा सकुशल करके लौटे हैं। उनकी सफल यात्रा के उपलक्ष्य में यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उन्हें साफा बांधकर फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड कमेटी के सदस्यों और उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में फिरोज पठान, शकील कुरैशी, अय्यूब कुरैशी,सादिक मंसूरी, हनीफ, अब्बास गार्ड, हुसैन टीन वाला सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।अब्दुल अली ईरानी ने आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।