उज्जैन। तराना नगर क़े स्थानीय नाना महाराज गुरु मंदिर प्रांगण मे दादाजी महाराज धूनी वाले छोटे सरकार का आगमन हुआ भारत को संतों और महात्माओं के देश कहा जाता है। इस धरती पर कई महान संतों ने जन्म लिया है। इसी में एक नाम है धूनीवाले दादाजी (दादाजी धूनीवाले) का. मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में बाबा की समाधि है जहां हजारों लोग दर्शन करने आते हैं. शहर में मौजूद धूनीवाले दादाजी का मंदिर आज लोगों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र बन चुका है वही उनके छोटे सरकार वर्ष मे एक बार इनका दौरा तराना नगर मे लगता है इसी दौरान नाना महाराज गुरु मन्दिर मे पधारकर सद्गुरु नाना महाराज क़े चरणों मे पुष्प अर्पित कर गुरु मन्दिर मे हवन पूजन किया गया साथ ही भक्तो को अपने आशीष वचन प्रदान किए उनक़े दर्शन क़े लिए तराना नगर सहित आसपास क़े ग्रामीण जन उपस्थित हुए।