नीमच। हमारे देश के शौर्य, वीरता का प्रतीक भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपलक्ष में राष्ट्रीय ध्वज सम्मान यात्रा निकली गई। शहीद पार्क से प्रारभ होकर नीमच के मुख्य मार्ग से होते हुए शहर के हृदय स्थल वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां वाल्मीकि महासभा द्वारा शोर्य तिरंगा यात्रा में शामिल सर्व समाज व देशभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागतग किया गया। भारत माता की जय के नारों से वाल्मिकी मंदिर प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन दिलीप घेंघट ने किया।
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ दिलीप मथरोड, श्यामशरण पथरोड, सुरेशचंद्र टांक, सतीश कल्याणी, श्यामलाल घेघंट, दिलीप घेघंट, ओमप्रकाश घेघंट, संदीप चौहान, दीपक सरसवाल, विकास सरसवाल, जीतू सरसवाल, विमल डगले, आशीष पथरोड़, राहुल नरवाले विक्रम सार्स, कृष्णा सार्स आदि समाजनजन उपस्थित रहे।