चित्तौड़गढ़। कनेरा में भारतीय किसान संघ की जिला बैठक जिलाध्यक्ष नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री परमानंद ने बताया कि भारतीय किसान संघ ग्राम समिति का गठन करते हुए प्रत्येक किसान तक पहुंचना संगठन का लक्ष्य है। इसके लिए जिला, तहसील और पंचायत प्रमुख के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रांत महामंत्री अम्बालाल ने बताया कि भारतीय किसान संघ संगठन के साथ साथ रचनात्मक कार्य और किसानों की समस्याओं को चर्चा के माध्यम से सरकार तक पहुंचा कर हल करने का प्रयास करता रहता है। प्रान्त कोषाध्यक्ष प्रकाश मेहता ने बताया कि भारतीय किसान संघ के प्रत्येक तहसील स्तर तक के कार्यकर्ताओं से साल में एक बार संगठन में समर्पण करने की बात ही।
इस अवसर पर सम्भाग सहमंत्री मिठू लाल, जिला सरक्षक माधु लाल जिला उपाध्यक्ष भूरा लाल धाकड, सीताराम, जिला मंत्री लाभचंद धाकड़, युवा प्रमुख गोपाल लाल, प्रमुख चांद खोईवाल, निंबाहेडा तहसील प्रभारी, प्रहलाद, गंगरार तहसील अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सोहनलाल धाकड, कनेरा तहसील अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, मंत्री, नन्दलाल धाकड़, परसोली तहसील मंत्री जगनाथ धाकड़ सहित जिला कार्यकारिणी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।