चित्तौड़गढ़। सेन्थी में मां काली कल्याण नागणेचा एवं श्री कल्ला जी राठौड़ के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज भागवत पुराण शोभायात्रा के साथ हुआ। वही इस आयोजन की पूर्व संध्या पर चित्तौड़ नरेश दरबार एवं खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
चित्तौड़गढ़ के सैथी स्थित महाकाली कल्याण मां नागणेचा एवं वीर शिरोमणि श्री कल्लाजी राठौड़ की मंदिर में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज भागवत पुराण शोभा यात्रा से हुआ। सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित चमत्कारिक सांवलिया मंदिर से भागवत पुराण एवं कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई, मार्ग में शोभा यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा काली कल्याण धाम पहुंची, जहां पर भागवत पूजन किया गया तथा सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत कथा का वचन महंत अनुज दास महाराज द्वारा किया जा रहा है। अनुज दास महाराज ने कहा कि भागवत कथा हमें ज्ञान का संदेश देती है। कल्लाजी राठौड़ जो की मेवाड़ क्षेत्र के लोक देवता है घर-घर में उनका पूजन होता है आज हमें भी यह सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से ज्ञान यज्ञ की गंगा 7 दिनों तक यहां बहेगी।
इस आयोजन की पूर्व संध्या पर चित्तौड़ नरेश खाटू श्याम भजन संध्या में मध्य प्रदेश रतलाम के जीतू धोरा, सुरेश जोशी, भव्य अग्रवाल, भावेश कुमार ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रमों में अंकित त्रिवेदी, सीमा त्रिवेदी, कमला शंकर, सत्यदेव, हरिओम, महेश त्रिवेदी, अंतिम मोड, कौशल हाडा, वासुदेव मोड आदि कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे हैं।