BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 7:00 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद सुभाष शाखा नीमच ने किया स्थाई प्रकल्प के रूप में गऊ सेवा का कार्य, साधारण सभा हुई संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा नीमच द्वारा ष्गौ सेवा ही परमो धर्मष् की भावना को साकार करते हुए ग्राम गिरडोदा स्थित श्री हरि गौशाला में भव्य गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माता के लिए राजभोग का विशेष आयोजन किया गया जिसमें परिषद परिवार द्वारा 10 क्विंटल ताजी सब्जियाँ, 10 किलो मिठाई, एक ट्रॉली हरा चारा एवं 31 किलो गुड़ का प्रसाद अर्पित किया गया। परिषद के सभी सदस्यों ने आत्मिक आनंद के साथ सेवा का पुण्य लाभ लिया।

गौ सेवा के उपरांत श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर, कानखेड़ा में परिषद की साधारण सभा का आयोजन संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता करते हुए ललित राठी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए परिषद की वार्षिक सेवा गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सुभाष शाखा द्वारा अल्प समय में 650 स्कोर वितरण, सफल नेत्रदान, 21 पानी की मटकी वितरण, हनुमान और परशुराम शोभायात्रा एवं तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता रही है। 
आगामी कार्य योजनाओं में उन्होंने एक गौशाला को गोद लेना, रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापना, पर्यावरण पखवाड़ा, स्वास्थ्य शिविर, 10 निर्धन परिवारों की वार्षिक सहायता, गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता, स्थाई रक्तदान मंडल तथा बाल संस्कार शिविर आदि कार्यक्रमों की घोषणा की।

कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल ने परिषद की अब तक की वित्तीय स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं सेवा प्रमुख प्रमोद मालू ने स्थाई प्रकल्प के रूप में गौ सेवा की निरंतरता पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ सदस्यों सतीश पाटीदार, सुरेशचंद्र बंसल, संतोष बंसल एवं प्रांतीय सदस्य सुदर्शन लौढा़ ने भी अपने मार्गदर्शन से सभा को प्रेरित किया।

अंत में सचिव मनीष गर्ग ने सभी अतिथियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया तथा उमेश शर्मा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। सम्पूर्ण जानकारी डाटा ब्रांच मैनेजर दिनेश बैरागी द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE