नीमच। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित फाटक बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन रेलवे फाटक के बंद होने से मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। आज सोमवार को भी शाम करीब 6 बजे रेलवे फाटक बंद हुआ। इसके बाद किसी तकनीकी कारणों से इसे खोलने में दिक्कत आई तो आवाजाही के लिए वाहन चालक परेशान होते रहे। छोटे वाहन तो फिर भी अंडरब्रिज से निकल गए, लेकिन बड़े आकार के वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।