मनासा। आज 20 मई मंगलवार को नगर के बड़ा बघेला स्थित मुरली मनोहर मंदिर पर रात्रि 8.30 बजे सनातन सत्संग मंडल मनासा के तत्वावधान में 35 वां श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ का धार्मिक आयोजन रखा गया है। पाठ सिलावटी गली स्थित कुमावत समाज के श्री चारभुजा मंदिर पर रात्रि 8.30 बजे रखा गया है। कुमावत समाज व सनातन सत्संग मंडल ने नगर की सनातन धर्मप्रेमी जनता से चारभुजा मंदिर पर आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।