BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 12:18 pm
BIG NEWS : जिले का सारनी गांव और दो बच्चों की मॉ, जब देर रात बंद कमरे में उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जैसे ही मुकेश ने खोला दरवाजा तो उडे़ होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। सोमवार शाम को एक 26 साल की महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका पहचान सारनी गांव निवासी राजाबाई के रूप में हुई है।

राजाबाई की 10 साल पहले मुकेश अहिरवार से शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा। मुकेश मजदूरी करता है। सोमवार को जब वो देर रात घर लौटा, तो उसने पत्नी को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पैसों को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
मामले में पति मुकेश का कहना है कि राजाबाई ने बिना बताए समूह से 40 हजार रुपए निकाले थे। उसने ये पैसे समूह के दशरथ मिश्रा को लौटा दिए थे, लेकिन मिश्रा ने वापस जमा नहीं किए। इस कारण समूह के लोग घर पर पैसे मांगने आए थे, जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।

पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं, मृतका के पिता मुन्नीलाल का आरोप है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पहले भी पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मायके से सास-ससुर समझाने आए थे। सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि मृतका का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE