मंदसौर। सविनय निवेदन है कि हम प्रार्थीगण ग्राम कटलार तहसील दलौदा जिला मंदसौर के निवासी हैं। हमारी कृषि भूमि भी इसी ग्राम में स्थित है, जहाँ पर वर्षों से एक परंपरागत (सनातनी) एवं रूढ़िगत रास्ते के माध्यम से आवा-जाही की जाती रही है, किन्तु हाल ही में चंद्रप्रकाश पिता बसंतीलाल शर्मा, निवासी ग्राम कटलार द्वारा उक्त रास्ते में पत्थर डालकर तथा उसमें फसल बोकर उसे अवरुद्ध कर दिया गया है। परिणाम स्वरूप हम प्रार्थी अपनी कृषि भूमि तक पहुँचने में असमर्थ हो गए हैं।
गौरतलब है कि वर्षा ऋतु निकट है और इस समय खेतों की जुताई, बुवाई जैसे अत्यावश्यक कृषि कार्य आरंभ किए जाने हैं। यदि शीघ्र ही रास्ता नहीं खुलवाया गया तो हमारी कृषि भूमि पर समय पर कार्य संभव नहीं हो पाएगा, जिससे हमें गंभीर आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त परंपरागत रास्ते को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए पुनः चालू करवाने की कृपा करें एवं चंद्रप्रकाश को भविष्य में रास्ता बाधित करने से रोकने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।