चित्तौड़गढ़। 21 मई से पद्मिनी पार्क में निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। शिविर संयोजक भोलाराम प्रजापत ने बताया कि योग शिविर जिले के योग गुरु सुरेश शर्मा द्वारा लिया जाएगा। यह शिविर पद्मनी पार्क में प्रात 6.00 बजे से 7.00 बजे तक लिया जाएगा।
इस शिविर में कई प्रकार की बीमारियों का योग के माध्यम से इलाज किया जाएगा। साथ ही 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रोटोकॉल के तहत आसान भी बताए जाएंगे। विशेष तौर से साइटिका , कमर दर्द, घुटने का दर्द, गैस आदि बीमारियों के बारे में योग और एक्यूप्रेशर पॉइंट से ठीक करने के बारे में बताया जाएगा। आप सभी से आग्रह है बुधवार सुबह 6.00 बजे शहर के पद्मिनी पार्क में पधारकर अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें योगा कर के स्वस्थ रहे।