शाजापुर। जिले के नेशनल हाईवे 52 सुनेरा के समीप मिनी ट्रक एवं ईट से भरे ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया से डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज जारी प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों वाहन शाजापुर से सारंगपुर की जा रहे थे तभी सुनेरा के समीप ओवर ब्रिज के समीप कुकड़ी जोड़ के समीप ये हादसा हो गया घायल ट्रक सवार का नाम राजू पिता शिवनारायण सैनी निवासी संभल यूपी का बताया जा रहा है पुलिस ने मामला जांच में लिया है फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।