पिपलियामंडी। बिजली लाईन सुधारने के दौरान कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के कई घंटो बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे गुस्साएं ग्रामीणों व परिजनों ने आरोप लगाए।

परिजनों का कहना था कि मुंदड़ी ग्रिड पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही के चलते मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही किसान नेता श्यामलाल जोकचंद भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर मृतक के परिवारजनों से चर्चा की। साथ ही शासन से आर्थिक सहायता की मांग उठाई।

यह घटना पिपलियामंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मिंडला खेड़ा की है। चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
