सरसी। श्री धाकड महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर के निर्देश अनुसार एवं धाकड महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धाकड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्राम केरवासा पूर्व जनपद सदस्य दुर्गालाल अटोलिया को अपने नए पद का दायित्व दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी को समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई देते हुए समाज हित मे निरंतर कार्य करने की अपेक्षा की है। वही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गालाल धाकड़ ने बताया की धाकड़ समाज की एकजुटता, शिक्षा, सेवा और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सतत कार्यरत रहेंगे। समाज के विभिन्न कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धाकड़ को शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में धाकड महासभा युवा संघ को अधिक सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।