चित्तौड़गढ़। सैथी स्थित काली कल्याण धाम मे मां काली कल्याण, नागणेचा, एवं श्री कला राठौड़ प्राण, प्रतिष्ठा महोत्सव जारी है, भागवत कथा का आयोजन हुआ। वहीं मंगलवार शाम को बालाजी मित्र मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ।
काली कल्याण धाम के गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के सैथी काली कल्याण धाम मे काली कल्याण धाम, नागणेचा ,एवं श्री कला राठौड़, की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तीसरे दिन भागवत कथा में राष्ट्रीय संत अनूप दास महाराज ने कहा कि एक देश एक शिक्षा से राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी आधुनिक पाश्चात्य संस्कृति में आजकल जो शिक्षा चल रही है उसके साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। हम सभी सनातनियों को हमारे घरों में सब ग्रंथो को रखना अत्यंत आवश्यक है। महाराज ने कहा कि शिक्षा के साथ हर प्रकार की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए हिंदी इंग्लिश के साथ हमें उर्दू भी सीखना चाहिए ताकि हमारे बारे में पाकिस्तान क्या कहता है इसके बारे में भी हमारे को जानकारी मिले। उन्होंने देश में आम जनता को वोटो के लिए लुभाने के लिए जो प्रलोभन दिया जा रहा है उसे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर देना ही चाहिए तो तीन बातों का ध्यान रखें शिक्षा, स्वास्थ्य ,तथा सबको न्याय मिले यह योजना लागू की जाए तो हमारा देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के गुरु तब बनेगा जब देश में गो हत्या बंद होगीतथा गौ माता का सम्मान होगा। भागवत कथा के तीसरे दिन कथा प्रसंग में कपिल ,देवहूती संवाद सृष्टि वर्णन, मनु जी महाराज की उत्पत्ति, मानव सृष्टि की उत्पत्ति, शिव विवाह, सजीव झांकिया के साथ शिव विवाह संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार सवेरे शेती के देवनारायण मंदिर से भाव जल यात्रा का आयोजन हुआ, साथ ही हिमाद्री प्रायश्चित संकल्प व 10 विद स्नान और सभी जजमानों का मंगल मंडप प्रवेश हुआ। भागवत कथा में भगवान के विभिन्न प्रकार के अवतारों की कथा का प्रसंग होगा। इस आयोजन में सुरेश जोशी, अंशुल गदिया, अंतिम मोड ,अंकित त्रिवेदी, सत्यनारायण राय, कमला शंकर मोड़, हरिओम मोड, कन्हैयालाल मंगलवार्ड, विजय चौधरी, के साथ ही सत्संग के कलाकार आचार्य कमलेश खंडेलवाल, मोनू उपाध्याय, सोनू दमानी, अजय गंधर्व, घनश्याम वैष्णव, जगदीश महाराज, ने झांकियां के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी।