BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2025, 12:11 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के गांव पिपलोंन में दर्दनाक हादसा, अपने खेत से पानी का टैंकर लेकर घर लौट रहा था कारूलाल व भूपेश, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, पिता की मौत बेटा गंभीर घायल, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पिपलोंन गांव में आज सुबह एक हृदय विदारक दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि उसका नौ वर्षीय बेटा घायल हो गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय कारू लाल पिता लक्ष्मण नायक, अपने खेत से पानी का टैंकर लेकर घर लौट रहा था। कारू लाल के साथ उनका 9 वर्षीय पुत्र भूपेश भी ट्रैक्टर पर सवार था।रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और टैंकर भी साथ में पलटी खा गया। इस दर्दनाक हादसे में कारू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उनकी तथा भूपेश की मदद की। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से ईएमटी राहुल पाटीदार और पायलट भारत भट्ट जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। नीमच के जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने कारू लाल को मृत घोषित कर दिया, जिससे गांव में मातम छा गया। वहीं, भूपेश  घायल हुआ  है और उसका इलाज जारी है।इस दुखद घटना से पिपलोंन गांव और परिजन सदमे में है। घजा टना सुबह 10ः00 बजे की बताई जा रही है। कारू लाल का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस आगे की जांच करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE