BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2025, 1:45 pm
BIG NEWS : नीमच की चंगेरा कृषि उपज मंडी और प्याज के शेड, जब अचानक पटाखे जैसी आवाज लगी गूंजने और धूं धूं कर उठने लगी लपटें तो मची अफरा तफरी, फिर जैसी ही कर्मचारियों और किसानों ने लगाई दौड़, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी में प्याज के शेड के सामने लगी डीपी के नीचे ट्रांसफार्मर में आज अचानक फाल्ट हो गया और आग लग गई। पटाखे जैसी आवाज मंडी में गूंजने लगी और धूं धूं कर लपटें उठने लगी। घटना करीब सवा बारह बजे की है। तब यहां विद्युत विभाग के कर्मचारी एमसीबी के पैनल में एलटी का काम कर रहे थे। चूंकि मंडी में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है और उसे ठीक करने का काम चल रहा था। ऐसी स्थिति में अचानक फाल्ट हो जाने और आग लग जाने से कोई भी भीषण हादसा हो सकता था। वहां मौजूद कर्मचारियों और इक्का दुक्का किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की। तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह तो गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर लोगों की आवाजाही नहीं थी। विद्युत कर्मचारियों को भी कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। यह डीपी बिल्कुल रोड के किनारे स्थित है। थोड़ी देर बाद मंडी सिक्योरिटी के लोग वहां पहुंचे। फाल्ट का कारण अज्ञात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE