शिवपुरी। जिले की पिछोर तहसील स्थित प्राचीन टेकरी सरकार हनुमान मंदिर पर बुधवार की देर शाम महिला शक्ति द्वारा भारत माता की आरती का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला वर्ग के साथ पुरुष तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे हाल ही में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य पराक्रम से उत्साहित होकर जन सामान्य द्वारा भारत माता की आरती की गई तथा भारत माता की जय आदि का उद्घोष किया गया इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजको ने बताया कि भारत माता की आरती के पूर्व भारत भक्ति यात्रा और बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हिंदू राष्ट्रवादी संगठन भारतीय जल थल और नभ सेना के साहस और कामयाबी से उत्साहित है उन्होंने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है यह भारत माता की जीत है।