नीमच। युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच एवं समाज के अन्य संगठनों के सभी पदाधिकारीयों एवं सम्मानित महानुभावों को सादर सूचित किया जाता है कि दिनांक 24 /05 /2025 (शनिवार) प्रातः 11.30 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर बोरखेड़ी पानेरी पर युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।
जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण श्री माली ने बताया कि समाज की गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह तथा जिला कार्यकारणी एवं सभी ब्लॉक एवं तहसील की कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं शपथ ग्रहण।
इसके साथ ही जिनके पास भी प्रचलित रसीद बुक हैं वह मय राशि के जमा करना और पुरानी रसीद बुक पर नए सत्र 2025-26 की सील लगाकर अपडेट करना। अतः सभी महानुभाव जिनके पास रसीद बुक है विवरण के साथ बैठक में पधारने का कष्ट करेंगे।जिन महानुभावों ने इस सत्र में या अभी तक जो भी राशि ( विवाह या अन्य कार्यक्रमों में ) प्राप्त की है उन सभी का धन्यवाद प्राप्त राशि को 100ः जमा करवाना या युवा मेघवाल समाज संगठन के अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाना। जिन अमानत दर महोदय की राशि बकाया है उनकी अमानत राशी वापस भुगतान करने पर विचार करना। छात्रावास निर्माण के लिए आवश्यक चर्चा करना।
वित्तीय व्यवस्था को बढ़ाने पर चर्चा । आगामी माह जुन 2025 में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करीयर मार्गदर्शन समारोह आयोजित करने पर चर्चा व अन्य विषय जो आकस्मिक प्रस्तावित हो।