BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 3:45 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली में दहेज प्रथा के खिलाफ दूल्हे की अनूठी पहल, सगाई में लौटाए इतने लाख, शगुन के रूप में स्वीकारा सिर्फ यह और नारियल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद के सिंगोली में दहेज प्रथा के खिलाफ अनूठी पहल सामने आई है। अम्बा ठिकाने गांव में आयोजित सगाई समारोह में दूल्हे पक्ष ने दहेज की राशि लौटा दी। अम्बा ठिकाने के ठाकुर दलपत सिंह के पौत्र देवांश सिंह की सगाई आंकली ठिकाने की कन्या से हुई। लड़की पक्ष ने परंपरागत टीके में 5.21 लाख रुपए भेंट किए। दूल्हे के पिता कुंवर सिद्धार्थ सिंह शक्तावत ने यह राशि तुरंत वापस कर दी। उन्होंने शगुन के रूप में केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।
करणी सेना के सदस्य पुष्पराज सिंह शक्तावत ने यह जानकारी दी। समारोह में मौजूद राजपूत समाज के लोगों ने इस कदम की सराहना की। उनका कहना है कि यह पहल दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देगी। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। दहेज से जुड़ी सामाजिक समस्याएं कम होंगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख राजपूत ठिकानों के लोग शामिल हुए। इनमें ठाकुर देवराज सिंह शक्तावत, ठाकुर गुलाब सिंह राठौड़, ठाकुर भेरू सिंह हाड़ा, ठाकुर गजेंद्र सिंह और ठाकुर लाखन सिंह चौहान प्रमुख थे। क्षेत्र में शक्तावत परिवार की इस पहल की सराहना हो रही है। इसे समाज सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE