मोरवन। कल शनिवार प्रातः 11.30 बजे युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच की एक आवश्यक बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर (बोरखेड़ी पानेरी) पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण। जिला कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉक एवं तहसील की कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं शपथ ग्रहण, जिनके पास भी प्रचलित रसीद बुक हैं। वह मय राशि के जमा करना और पुरानी रसीद बुक पर नए सत्र 2025-26 की सील लगाकर अपडेट करना। अतः सभी महानुभाव जिनके पास रसीद बुक है, विवरण के साथ बैठक में पधारने का कष्ट करेंगे, जिन महानुभावों ने इस सत्र में या अभी तक जो भी राशि ( विवाह या अन्य कार्यक्रमों में ) प्राप्त की है उन सभी का धन्यवाद।
प्राप्त राशि को 100 प्रतिशत जमा करवाना या युवा मेघवाल समाज संगठन के अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाना। जिन अमानतदार की राशि बकाया है। उनकी अमानत राशी वापस भुगतान करने पर विचार करना, छात्रावास निर्माण के लिए आवश्यक चर्चा करना, वित्तीय व्यवस्था को बढ़ाने पर चर्चा,आगामी माह जुन 2025 में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करीयर मार्गदर्शन समारोह आयोजित करने पर चर्चा
अन्य विषय जो आकस्मिक प्रस्तावित हो। युवा मेघवाल समाज संगठन के जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण श्रीमाल ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी। साथ ही युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं समाज के अन्य संगठनों व समाजजन को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।