BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 4:25 pm
NEWS : लहराते देखे हैं हमने श्याम निशान, करोड़ो निशान यात्रा के साथ चन्देरिया में त्रिदिवसीय श्याम संकीर्तन का आग़ाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आस्था मित्र मण्डल चन्देरिया चितौड़गढ़ द्वारा त्रिदिवसीय श्याम कीर्तन का श्याम पैदल निशान यात्रा से शुरू हुआ। मण्डल के संयोजक अशोक भंडारी और आयोजन समिति ने बताया की गुरुवार को श्याम पैदल निशान यात्रा कुमार वाटिका रोलहेड़ा रोड से प्रारम्भ हुई। इसमें  सबसे आगे अश्व पर बाबा श्याम निशान और तिरंगा ध्वज लिए श्याम सेवक उसके बाद उड़ीसा का कथकली नृत्य, कच्छी गोड़ी नृत्य और गैर खेलते हुए कलाकार चल रहे थे । शोभा यात्रा के पूरे रास्ते में श्याम श्रद्धालुओं ने कई जगह गेट लगा कर अलग अलग जगह जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था कर स्वागत किया। ओर कई जगह महिलाओं ने बाबा श्याम की आरती उतारी। रास्ते में अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और आंधी और बारिश शुरू हो गई। उसके उपरांत भी श्याम भक्तों ने उत्साह से बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मण्डल के महिला चूंदड़ और पुरुष सदस्य श्वेत वस्त्र और लाल पाग और दुपट्टे पहने शोभा यात्रा में निशान ले कर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। करीब तीन घंटे चली शोभा यात्रा सर्वाेदय साधना संघ आश्रम परिसर, चंदेरिया में जा कर सम्पन्न हुई। बाबा श्याम की नयना भीराम की झांकी निकुंभ के सांवरे मित्र मण्डल, निकुंभ द्वारा सजाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE