चित्तौड़गढ़। सैथी स्थित काली कल्याण धाम मैं यज्ञ भगवान की पूजा अर्चना हुई स्थापित देवताओं की पूजा अर्चना की गई। वही दुर्गा हवन का आयोजन हुआ साथ ही भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
गुरुवार रात्रि को कल्लाजी राठौड़ की कथा का वाचन जय सिंह सोलंकी द्वारा किया गया । इस आयोजन को लेकर रामचरित चरित्र मानस का अखंड पाठ भी निरंतर जारी है। आयोजन में वर्धा से महंत कुलदीप सिंह एवं झाबुआ से संतोष सिंह का गादीपति ने स्वागत किया। चित्तौड़गढ़ के काली कल्याण धाम के गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में मां काली ,मां नागणेचा ,तथा कला राठौड़ की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन यज्ञ शाला में आचार्य पंडित कमलेश खंडेलवाल के नेतृत्व में स्थापित देवताओं की पूजा की गई तथा दुर्गा मां यज्ञ का आयोजन हुआ व क्षेत्र देश प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की गई । आयोजन मुंगाना धाम के 1008 मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत चेतन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
भागवत कथा के पांचवें दिन संत अनुज दास महाराज ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। कृष्ण लीलाओं में कृष्ण के बाल स्वरूप में माखन चोर लीला, गिरिराज जी लीला ,कालिया नाग मर्दन लीला, आदि लीलाओं के साथ ही श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत, गिरिराज पर्वत की पूजा अर्चना के साथ ही भागवत कथा का पांचवे दिन विराम हुआ। इस कथा के दौरान सचित्र झांकियों के माध्यम से कथा का वर्णन किया गया। श्री गिर्राज लीला के माध्यम से अनूप दास जी महाराज ने प्रकृति के संवर्धन के लिए एक पेड़ लगाने का आह्वान किया हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाए, ताकि प्रकृति का संवर्धन हो सके। शुक्रवार रात्रि को कल्लाजी राठौड़ की कथा का वाचन जय सिंह सोलंकी द्वारा किया गया। उन्होंने कथा में कहा कि कल्ला राठौड़ ऐसे योद्धा हुए जो शीश कटने के बाद भी आन बान शान के लिए लड़ते रहे तथा आतंकियों का अंत किया। आन बान शान के लिए उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि हमारा सर कट जाए पर हम कभी हार न माने। भागवत कथा के छठे दिन अनूप दास महाराज द्वारा रासलीला कंस वध रुक्मणी विवाह के प्रसंग का वाचन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में स्थापित देवताओं की पूजा अर्चना के साथ ही प्रतिभाओं के संस्कार किए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अंकित त्रिवेदी सुरेश जोशी अंशुल गाड़िया सत्यनारायण रायका कौशल हाडा नीरज जाट दिलकुश प्रजापत भाव अग्रवाल सुरेश राय का कर्तव्य मेहता योगेश जोशी अजय मोर देवरा जाट पीयूष जायसवाल नरेश जायसवाल विजय सिंह चौधरी कुलदीप मोड गोपाल मोर द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है।