BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 11:17 am
BIG NEWS : नीमच जिले का रतनगढ़ और शाम का वक्त, जब मजदूरी से लौटते वक्त रमेश को लगी गर्मी तो पहुंचा नहाने, फिर जैसे ही नदी में रखा पैर तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, चिल्लाने की आवाज सुन दोस्तों ने लगा दी दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के रतनगढ़ में स्थित गुंजाली नदी में कल शुक्रवार शाम को एक मगरमच्छ ने मजदूर पर हमला कर दिया। सैलाना तहसील के बजाना गांव निवासी रमेश मजदूरी के लिए रतलाम से नीमच आया था। वह बोरदिया रोड पर अपने साथियों के साथ रह रहा था। काम से लौटने के बाद रमेश नदी में नहाने चला गया। जैसे ही वह पानी में उतरा, मगरमच्छ ने उसके पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया। रमेश की चीख सुनकर उसके साथी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने मगरमच्छ पर पत्थर बरसाए, जिसके बाद वह रमेश को छोड़कर गहरे पानी में चला गया।
मगरमच्छ के हमले में रमेश का पैर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे तत्काल रतनगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। डॉक्टरों की मानें तो समय पर इलाज मिलने से रमेश की जान बच गई। हालांकि पैर में गहरा जख्म है जो लंबे इलाज के बाद ठीक हो जाएगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुंजाली नदी में पहले भी मगरमच्छ देखे गए थे, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां न तो कोई चेतावनी जारी की और न ही सुरक्षा के कोई उपाय किए। लोग नदी के इस हिस्से को प्रतिबंधित करने और मगरमच्छ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE