मनासा। 51 वें दाई सैयदना ताहेर सैफुद्दीन साहब की मिलाद के दिन अनेक गांवों सहित मनासा में महल उस शिफा दवाखाना का शुभारंभ इमली बाग में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ सीमा अजय तिवारी, अमिल साहब अब्दुल हुसैन कुक्षी वाले द्वारा किया गया। महल उस शिफा के डॉक्टर जैनब बोलदीवाला ने बताया कि हमारे यहां अनेक जटिल बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस शुभारंभ अवसर पर समाज के शेख मोहम्मद भाई यूसुफ भाई बोल्डी वाला, युसूफ भाई लोहा वाला, शब्बीर कपड़ा वाला, खोजेमा बोल्ड वाला, हैदर बोल्डी वाला उपस्थित थे।