मोरवन। जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर ग्राम मोरवन जो की अपने बांध से पूरे जिले में जाना पहचाना जाता है। मोरवन से निकलने वाली पवित्र नदी गंभीरी में अब कमल के फूल खिलने लगे हैं जो की क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मोरवन ग्रीट वाटरवर्क्स के पास गंभीर नदी में इन दिनों काफी कमल के फूल खिलते देखने को मिल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले मोरवन निवासी डॉ. नेपाल रॉय, वाटरवर्क्स कर्मचारी विरम बंजारा ने दो पौधे नदी में डालकर एक प्रयास किया, ताकि अपनी नदी में भी कमल खिल सके और नदी स्वच्छ रहे। आज उनका ये प्रयास सफल होता दिख रहा है। धीरे-धीरे कमल के पौधे नदी में फैलते जा रहे हैं। साथ ही नजारा खूबसूरत दिख रहा है, जिसे देखने ग्रामीण भी आ रहे हैं।