कुकड़ेश्वर। जय मां खोवाली शेरावाली माता के पावन दरबार में 25 मई से 31 मई तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर से 5 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत पर स्थित खोवाली माता मंदिर परिसर में हो रहा है।
कथा वाचन का सौभाग्य भागवत प्रवक्ता जयमाला दीदी वैष्णव निलिया वाले को प्राप्त हुआ है, जिनके मुखारविंद से कथा का अमृतपान भक्तों को मिलेगा। उनके साथ पूज्य गुरुदेव पंडित मनोज जी पुरोहित भी आयोजन में अपना योगदान देंगे।
जयमाला दीदी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मां शेरावाली की कृपा से इस अवसर पर कलश यात्रा, ध्वजादंड स्थापना, शिव पंचायतन, श्री हनुमंत, श्री भैरव, सरस्वती स्थापना, सप्त दिवसीय नव कुंडात्मक सप्त चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
पहला दिन: कलश यात्रा (भोलेनाथ मंदिर से मां शेरावाली दरबार तक)
दूसरा दिन: अग्नि स्थापना
तीसरा दिन: दुर्गा हवन
चौथा दिन: सर्व देव पूजन
पांचवां दिन: जगदंबा पुष्पार्चन, महाअभिषेक, कलश-ध्वज प्रतिष्ठा
समापन: यज्ञ पूर्णाहुति, महाआरती, प्रसादी वितरण
सरपंच मनोहर राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत साक्रया खेड़ी के सभी गांवों के सर्व समाज जनों के सहयोग से इस आयोजन का आज पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलश यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भक्तों का स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामलाल रावत ने बताया कि सर्व समाज के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने नगरवासियों और आसपास के क्षेत्र के सभी भक्तों से अपील की कि दैनिक कथा का श्रवण करने पधारें। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 3:15 तक रहेगा।