BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 4:32 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया में आस्था मित्र मंडल ने किया श्री श्याम सुर संगम कार्यक्रम का आयोजन, गायकों ने बांधा समां, जाने अनजाने में मेरी बदल गई तकदीर, जब से लगाई घर में बाबा तेरी तस्वीर सहित अन्य भजनों की दी प्रस्तुतियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। उपनगरीय क्षेत्र चन्देरिया में आस्था मित्र मण्डल के तत्वाधान में नवम् श्री श्याम सुर संगम कार्यक्रम 22 मई से 24 मई तक आयोजित हुआ। आस्था मित्र मंडल चंदेरिया के अशोक भंडारी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 22 मई को निशान पैदल यात्रा भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा की तर्ज पर बाबा श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। द्वितीय दिवस पर  श्याम मेहंदी, घूमर गरबा रास पीके एंटरटेनमेंट उदयपुर द्वारा कार्यक्रम  का आयोजन हुआ।मुख्य कार्यक्रम शनिवार को सर्वाेदय साधना संघ आश्रम चन्देरिया मे एक शाम देश के सेनिको के नाम आपरेशन सिन्दुर पर नवम् श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम रात्री 8.00 बजे से प्रारम्भ हुआ जो सूर्यादय तक चला।बाबा श्री श्याम का दरबार निकुम्भ नरेश द्वारा आपरेशन सिन्दुर के आधार पर बाबा श्री श्याम का अलोकिक श्रृंगार भारतीय तिरंगे के आधार पर किया।पूरा दरबार भारतीय सेना के वीर जवानो,भारतमाता के चित्र व सेना के अस्त्र शस्त्रो के आधार पर बनाया पूरा श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम देशभक्ति पर चला।आस्था मित्र मण्डल के कार्यकर्ताओ ने बाबा की अखण्ड ज्योत जलाई उसके बाद गणपति वन्दना से प्रारम्भ हुई भजन संध्या जो प्रातः 6.00बजे तक हुई।कानपुर से उपस्थित भजन गायिका कोमल तिवारी द्वारा राम सियाराम जय जय राम से प्रारम्भ की उसके बाद साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, बोलती है मूर्ति बुलवाकर देख बोलती है मूर्ति बुलवाकर देख लो, कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आणो है, दरबार सांवरिया एसो सजायो,देश भक्ति पर भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वृंदावन धाम से उपस्थित भजन गायक पुरुषोत्तम बृजवासी ने भजनों के माध्यम से देशभक्ति एवं ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए भजनों के माध्यम से उनका आभार जताया। 
मेरे देश की सेना पर है मुझको अभियान,यह भजन सुरेश सुथार ने लिखा और भक्तों के सम्मुख प्रस्तुत किया जिससे पूरा पांडाल देशभक्ति में हो गया। तेरे दर पर आकर मुझे क्या मिला या मैं जानता हूं या तू जानता है, जाने अनजाने में मेरी बदल गई तकदीर जब से लगे घर में बाबा तेरी तस्वीर, हमें निगाह दिखाने वालों हमारी दौलत है खाटू वाला हमारी शोहरत है खाटू वाला, तेरे चलाएं से चले नैया गरीब की तूने बदल दी में मेरी रेखा नसीब की, दर्द ए  दिल की दवा दीजिए बाबा मुझको खाटू बुला लीजिए आदि भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।उज्जैन से आए भजन गायक देवानन्द राव ने मैने मोहन को बुलाया हे वो आता ही होगा,सावारयो है सेठ,आदि भजनो के साथ देशभक्ति पर भजन प्रस्तुत किए। निमच से अपनी माता के साथ आई 8 वर्ष की बालिका दिव्याशी ने एक भजन प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। श्री श्याम संकीर्तन के दौरान बाबा को छप्पन भोग,आतिशबाजी, पुष्प एवं इत्र वर्षा आदि कार्यक्रम भी संपन्न हुए। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी ने भी उपस्थित हुए और कहा कि शायद पूरे देश मे भारतीय सेना की थीम व भारतीय तिरंगे की तर्ज पर बाबा का श्रृंगार पहली बार देखा इस पर आयोजन समिति के सदस्यों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया। आस्था मित्र मंडल चंदेरिया की ओर से उपस्थित सभी भजन गायको,अतिथियों का श्याम दुपट्टा,मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में श्री श्याम बजरंग मित्र मंडल शंभुपुरा, सावा, जालमपुरा, अरनियापंथ,नीमच,निंबाहेड़ा, भीलवाड़ा,उदयपुर पूर,गंगरार,आदि शहरो के मित्र मण्डल व श्याम प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक अशोक भंडारी ने सभी मंडल के कार्यकर्ताओ, महिला सदस्यों विभिन्न संगठनों आदि का स्वागत कर आभार जताया। बाबा की आरती उतार प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE