BREAKING NEWS
BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 10:42 am
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने मातृकुंडिया में  आम मेवाड़ क्षेत्रीय बैरवा समाज द्वारा आयोजित मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रविवार को मातृकुंडिया में  आम मेवाड़ क्षेत्रीय बैरवा समाज द्वारा आयोजित मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। आम मेवाड़ क्षेत्रीय बैरवा समाज द्वारा मातृकुंडिया में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमन्द एवं उदयपुर क्षेत्र के समाज जनों द्वारा मेवाड़ के महातीर्थ राजस्थान के हरिद्वार मातृकुंडिया की पावन धरा पर आम मेवाड़ क्षेत्रीय बैरवा समाज के नव निर्मित मंदिर में श्री राधाकृष्ण, संत शिरोमणि रविदास महाराज एवं गंगा मैया की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने राधा कृष्ण, संत शिरोमणि रविदास एवं गंगा मैया की मूर्तियों की स्थापना के पुनीत कार्य के लिए समस्त आम मेवाड़ क्षेत्रीय बैरवा समाजजनों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारियों एवम् सदस्यों को कोटि कोटि बधाई और शुभकामनाएं दी। आंजना ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त बैरवा समाजजनों एवम् गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि राधाकृष्ण और संत शिरोमणि रविदास की मूर्तियां समाज को प्रेम,समानता, मानवता,भक्ति एवम् कर्म की महिमा का संदेश तो देती ही है, साथ ही हमें जीवन में कठिनाइयों का सामना करने सफलता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करती है। इस अवसर पर आंजना ने कहा कि गंगा मैया की मूर्ति हमारी धार्मिक आस्था और विश्वास को मजबूत तो करती ही है,साथ ही मानव समाज को आध्यात्मिक विकास के लिए प्रेरित करती है।


प्रारम्भ में आंजना एवम् दौसा विधायक दिन दयाल बैरवा,कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर,शाहपुरा भीलवाड़ा विधायक लालाराम बैरवा तथा चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जगपुरा, रेलमगरा पंचायत समिति प्रधान लक्ष्यराज सिंह, पूर्व प्रधान लेहरू अहीर,कपासन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट आदि अतिथियों ने दर्शन किये। अतिथियों के पहुंचने पर आम मेवाड़ क्षेत्रीय बैरवा समाज के पदाधिकारियों दलीचंद बैरवा, शंकर लाल बैरवा, मांगीलाल बैरवा,बालूराम बैरवा,रतनलाल बैरवा, भगवानलाल पेमाखेड़ा, मिट्ठूलाल बैरवा, शंकर लाल बैरवा,भगवान लाल बैरवा, कालू राम बैरवा, सुरेश बैरवा, कैलाश चंद्र बैरवा, भीमराज बैरवा, देवीलाल बैरवा, परतु राम बैरवा, गौरी शंकर बैरवा,अंबालाल बैरवा एवं नारायणलाल बैरवा इत्यादि आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवम् मंचासिन अतिथियों को साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE