चित्तौड़गढ़। राज योगिनी आशा दीदी ने कहा कि हम सभी मनुष्य आत्माएं परमात्मा को सच्चे दिल से याद करें और परमात्मा जो निराकार है शांति का प्रेम का सागर है, सर्व शक्तियों का भंडार है उनसे अपने मन की बातें करें। उन्होंने बताया कि मन की सच्ची शांति के लिए हम ईश्वर से प्रातः उठते ही उनका धन्यवाद करें और अपने मन को सशक्त बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। मन ही मन कि मेरा शरीर स्वस्थ है मेरा मन शक्तिशाली है मेरा परिवार स्वस्थ है मैं ईश्वर की दुआओं में पल रहा हूं। उन्होंने बताया कि हम अपने दिनचर्या में परमात्मा शिव का ध्यान अवश्य करें और उनका शुक्रिया करें जो भी समस्या परेशानी हो मन से परमात्मा को समर्पित करे।